
CG में शराब घोटाला UPDATE…ED दफ्तर में पूर्व अबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ जारी :हरीश कवासी और जयंत देवांगन भी मौजूद
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से ईडी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। लखमा के बेटे हरीश कवासी और उनके तत्कालीन OSD रहे जयंत देवांगन से भी पूछताछ चल रही है। शराब घोटाला मामले में निदेशालय को कवासी के खिलाफ सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि कवासी अवैध शराब बिक्री पर कमीशन लिया करते थे। इस मामले में उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
शुक्रवार को सुबह 11:00 के आसपास कवासी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे सभी को राम-राम कहते हुए वह लिफ्ट से प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में दाखिल हुए।







लखमा के खिलाफ एक्शन ले सकती है ईडी
इससे पहले ED सबूतों का दावा करते हुए शराब कारोबारी और रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे ही लखमा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।




