Uncategorized

CG में न्यू-ईयर सेलिब्रेट कर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 4 युवक थे सवार; 1 की हालत गंभीर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, चारों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है।

हादसे में मरने वालों की पहचान एलेन्स तिर्की (18) निवासी खरीबहार, दीपसन टोप्पो (18) निवासी बांसाझाल, रोहित चौहान (17) के रूप में हुई है। वहीं, आदित्य बड़ा (18) निवासी बासाझाल की हालत नाजुक है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खराब होने पर नए साल की रात सड़क पर खड़ा था ट्रक।

नए साल का जश्न मनाने गए थे 4 दोस्त

जानकारी के मुताबिक, 4 दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर तपकरा की ओर नए साल का जश्न मनाने गए थे। देर रात लवाकेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर समडमा गांव के पास सड़क पर खराब ट्रक खड़ा था। उनकी बाइक ट्रक के पीछे टकरा गई।

घायल का आईसीयू में चल रहा इलाज

तपकरा थाना प्रभारी ठाकुर खोमराज सिंह ने बताया कि, हादसा करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ है। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां आईसीयू में भर्ती है। आज शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button