Uncategorized

UP में लखनऊ के होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या:बेटे के साथ बाप ने पत्नी और 4 बेटियों को मार डाला 

By Dinesh chourasiya

लखनऊ के होटल में बाप-बेटे ने अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। पत्नी और 4 बेटियों की हत्या के बाद पिता होटल से भाग गया। जबकि बेटा थाने गया। वहां पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में 5 लोगों की लाश पड़ी थी।

DCP रवीना त्यागी ने बताया- बेटे अरशद (24) के साथ पिता मो. बदर ने पत्नी आसमां, 4 बेटियों- आलिया (9), अक्क्षा (16), अल्शिफा (19) और राहीमीन (18) की हत्या कर दी।

परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। नाका इलाके के शरनजीत होटल में कमरा लिया। बेटे ने मर्डर करते के दौरान का वीडियो भी बनाया। इसमें पिता बच्ची का गला दबाते नजर आ रहा है। कमरे में लाशें पड़ी हुई हैं।

 

 

 

 

परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया का रहने वाला था। शरनजीत होटल में कमरा नंबर-109 में ठहरा था। जांच के बाद पुलिस ने कमरा सील कर दिया।

वीडियो में कहा-पड़ोसियों ने प्रताड़ित किया, योगी जी इंसाफ दिलवाइए अरशद ने हत्या के दौरान वीडियो बनाया। इसमें आगरा में पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- उन्होंने जीना हराम कर दिया। हमारे घर पर कब्जा करना चाहते हैं। हम 13 दिन से फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर हैं। आरोपी हमारी बहनों को बेचना चाहते थे।

आज ये बहुत तड़पी हैं। योगी जी हमारे जीते जी नहीं तो मरने के बाद ही इंसाफ दिलवाइए। ऐसे मुसलमानों को मत छोड़ना। मकान के पेपर मेरे पास हैं। मकान को हम मंदिर के नाम करना चाहते थे। धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। योगी जी से गुजारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को मत छोड़ो।

हत्या के बाद पिता को स्टेशन पर छोड़ा अरशद ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि उसे कुछ हो गया तो मां और बहन का क्या होगा। इसलिए उनको मारने का फैसला किया। अरशद परिवार को पहले अजमेर लेकर गया। फिर लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात में शराब पिलाई। पिता के साथ मिलकर कुछ के मुंह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया और कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी।

पिता ने भी परिवार के साथ बनाया था वीडियो पुलिस को अरशद के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। इसमें पिता बदर, चार बेटियां और पत्नी हैं। इसमें आरोपी बदर कह रहा है- पड़ोसी परिवार को बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 16 तारीख को भी मैंने पुलिस कंप्लेन की। लेकिन पुलिस ने दबाव डालकर समझौता करा दिया। पड़ोसियों को पता है कि हम इस्लाम धर्म छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दुश्मनी कर ली। हम लोग भटक रहे हैं, बहुत परेशान हैं।

Related Articles

Back to top button