Uncategorized

CG में गिरने लगा तापमान.पड़ेगी कड़ाके की ठंड:अगले 3 दिन में 6 डिग्री तक गिर सकता है रात का पारा, कई जिलों में कोहरा छाया चलेगी शीतलहर

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में अब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम हो गया है, जिससे तापमान गिरने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। कल (गुरुवार) से अगले 3 दिनों तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही और मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का वक्त लगेगा। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पेंड्रा से अमरकंटक तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बेहम कम हो गई है। बंजारी घाट, करंगरा घाट, ज्वालेश्वर घाट में भी कोहरा छाया हुआ है। राहगीरों को सुबह लाइट ऑन कर गाड़ियां चलानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button