Uncategorized

दुर्ग जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, लगी आग:टक्कर से दो लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर, 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और वो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

मामला दुर्ग और धमधा रोड का है। एक कार CG 07 BK 7387 में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही रात 11.30 बजे के करीब ग्राम मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

कार काफी रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और उसके बगल से बैठे उसके साथी आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार के अंदर फंसा चालक और उसके बगल से बैठे युवक का शव

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 को फोन करके सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों लोगों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत के चलते भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार पूरी तरह से जलकर हुई खाक

पेड़ जलकर हुआ राख

कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि उससे कार तो पूरी तरह से जल ही गई साथ ही पूरा का पूरा पेड़ भी जलकर राख हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को फोन करके सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Related Articles

Back to top button