Uncategorized

CG में 999 रुपए में हवाई यात्रा कल से:रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के लिए सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट; शेड्यूल जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के तीन शहरों के बीच कल से 999 रुपए में हवाई सफर की शुरुआत होगी। रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट मिलेगी। फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी कर दिया है।

अंबिकापुर एयरपोर्ट का शुभारंभ 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली किया था। छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है।

फ्लाई बिग ने जारी किया शेड्यूल

शहर डिपार्चर अराइवल
रायपुर- अंबिकापुर 9.00 AM रायपुर से उड़ान भरेगी 10.15 AM अंबिकापुर पहुंचेगी
अंबिकापुर-बिलासपुर 10.40 AM अंबिकापुर से उड़ान भरेगी 11.35 AM बिलासपुर पहुंचेगी
बिलासपुर-अंबिकापुर 12.00 PM बिलासपुर से उड़ान भरेगी 12.55 PM अंबिकापुर पहुंचेगी
अंबिकापुर-रायपुर 13.20 PM अंबिकापुर से उड़ान भरेगी 14.35 PM रायपुर पहुंचेगी

फ्लाईबिग की ऑफिशियल साइट flybig.in पर जाकर टिकट बुकिंग की जा सकती है। हालांकि अभी flybig की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू नहीं हो सकी है।

सांसद आएंगे पहली फ्लाई से

सांसद चिंतामणि महाराज 19 दिसंबर से रायपुर से अंबिकापुर आने वाली पहली फ्लाइट से आएंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और उड्डयन सचिव से मुलाकात की थी। दरिमा एयरपोर्ट को कोड (IATA) अलॉट नहीं होने के कारण हवाई सेवा शुरू करने में देरी हुई।

नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button