Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में भूकंप के झटके:सुबह 7.36 बजे कांपी धरती, घरों से निकले लोग, 5.3 मापी गई तीव्रता; तेलंगाना था केंद्र

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह 7.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेलंगाना में था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था।

Related Articles

Back to top button