
Uncategorized
दिल्ली में ED की टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल; मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापा मारने गई थी
By Dinesh chourasiya
दिल्ली के बिजवासन इलाके में छापे के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला हुआ। वहां पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से एक भाग गया। परिसर को सुरक्षित कर लिया गया है। साथ ही FIR भी दर्ज की जा रही है। घटना में ED के एक एडीशनल डायरेक्टर घायल हुए हैं।
ED की यह टीम पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच करने गई थी। जिससे कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। तभी वहां मौजूद आरोपियों अशोक शर्मा और उनके भाई ने कथित तौर पर ईडी की टीम पर हमला कर दिया।







ED को I4C और फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट से फिशिंग, क्यूआर कोड धोखाधड़ी, पार्ट टाइम जॉब धोखाधड़ी जैसे साइबर क्राइम के बारे में इनपुट मिलने के बाद तलाशी हो रही है।





