Uncategorized

भिलाई में कटर बाजी के बाद चाकू बाजी सुबह चाय पीते वक्त उड़ाया मजाक, चाकू से कई वार; लहूलुहान मिली लाश पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत मे 

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में शनिवार सुबह एक युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने दोस्त को मार डाला। बताया जा रहा है कि चाय पीने के दौरान हंसी-मजाक को लेकर चाकू से मारा गया है। मामला रामनगर कब्रिस्तान के छठ तालाब का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जामुल क्षेत्र के रहने वाले रोहित सिंह (24) की हत्या की गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। चाय दुकान के आपपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़ाए आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों को छावनी पुलिस ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

युवक को यहीं पास मारा गया चाकू।

……………

Related Articles

Back to top button