
भिलाई के छावनी थाना पुलिस द्वारा कटर बाजों पर की गई कार्यवाही घटना के 2 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को अलग अलग जगहों से दबोचा
By Dinesh chourasiya
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकाश चौधरी के लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि रवि प्रजापति और सुभान सोनी नाम के लड़कों द्वारा मामूली झगड़ा लडाई की बात को लेकर उसके भाई अनिकेत चौधरी पर कटर से पीठ में प्राण घातक चोट पहुंचाया है. सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर थाना छावनी में अपराध क्र 543/24 धारा 109,3(5)bns दर्ज कर प्रकरण के आरोपी पता तलाश के लिए







नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल आरोपी का घर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया. जो दो घंटे के भीतर ही एक आरोपी को छावनी से एवं एक आरोपी को हथ खोज जामुल से पकड़ा गया. आरोपी रवि पकड़ाने के पश्चात पुलिस से गाड़ी से कूदकर भागने प्रयास कर रहा था जिसके नाली में गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लगा था. आरोपियों से पूछताछ बाद उनको गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह , विजय शुक्ल, आरक्षक जीत नारायण , त्रिलोक भाटी, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र सिंह,मेहताब अहमद का विशेष योगदान रहा l





