Uncategorized

CG में : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान, घाट पर की गई भगवान शिव और मां गंगा की महाआरती

By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव। : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजनांदगांव शहर के मोहरा स्थित शिवनाथ नदी में पुण्य स्नान के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे यहां उन्होंने दीपदान कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नदी के घाट पर भगवान शिव और मां गंगा की महाआरती की गई। वहीं श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपदान कर स्नान दान से पुण्य प्राप्त करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। पूर्ण स्नान के लिए शिवनाथ नदी पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि वह प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां आकर स्नान और दीपदान करते हैं। शिवनाथ नदी पर स्नान के लिए तड़के 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा। सुबह 4:00 बजे श्रद्धालुओं ने यहां आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। नदी में पुलिस टीम नाव में पेट्रोलिंग करते रही, तो वहीं गोताखोर की व्यवस्था भी की गई थी। राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि लगभग 150 से अधीक पुलिस जवानों की यहां ड्यूटी लगाई गई थी। श्रद्धालुओं ने यहां आस्था की डुबकी लगाने के बाद विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और मेला ग्राउंड पहुंचकर पुन्नी मेले का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button