Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 5967 कॉन्स्टेबल की भर्ती:सरगुजा में 769, रायगढ़ में 124 पोस्ट के लिए डेढ़ लाख आवेदन;कल से 24 दिसंबर तक परीक्षा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकली है। पहले चरण में बिलासपुर संभाग के रायगढ़ और सरगुजा संभाग में 893 पदों पर भर्ती की जा रही है। रायगढ़ में भर्ती प्रक्रिया कल (शनिवार) 16 नवंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी। यहां करीब 70 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 2013 के बाद यह भर्ती परीक्षा हो रही है।

वहीं सरगुजा संभाग ​​​​​​के सिलफिली बटालियन परिसर में भी कल (शनिवार) 16 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आरक्षकों के 769 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 82 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ASP आकाश मरकाम ने बताया कि रायगढ़ के उर्दना पुलिस ग्राउंड में तैयारियां की जा रही हैं। यहां रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा और सारंगढ़ के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।

  • बिलासपुर आरक्षक भर्ती

सारंगढ़ जिले से ज्यादा आवेदन आए

सबसे ज्यादा आवेदन सारंगढ़ से हैं। रायगढ़ से 15 हजार, सारंगढ़ से 34 हजार, जांजगीर चांपा से 5500, सक्ती से 15300 आवेदन आए हैं। शारीरिक दक्षता की परीक्षा सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता के लिए CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे।

वहीं बिलासपुर केंद्र में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से 10 जनवरी 2025 तक चलेगी।

परीक्षा के 5 इवेंट के 100 अंक के होंगे

बताया जा रहा है कि शारीरिक दक्षता की परीक्षा के 5 इवेंट 100 अंक के होंगे। इसमें पुरुष वर्ग में लंबी कूद के लिए 5 मीटर 50 सेमी या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिया जाएगा। वहीं महिला वर्ग में लंबी कूद के लिए 4 मीटर 25 सेमी या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिए जाएंगे।

इसी तरह ऊंची कूद पुरुष वर्ग में 1 मीटर 50 सेमी तक या उससे अधिक और महिला वर्ग में 1 मीटर 20 सेमी या अधिक में 20 अंक है।

2 मिनट में 800 मीटर की दौड़

गोला फेंक में पुरुष वर्ग 9 मीटर या अधिक, महिला वर्ग 8 मीटर और अधिक में 20 अंक मिलेंगे। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में 12 सेकेंड या कम, महिला वर्ग में 14 सेकेंड या कम में 20 अंक मिलेंगे। 800 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में 2 मिनट तक, महिला वर्ग में 2 मिनट 30 सेकेंड तक 20 अंक दिए जाएंगे।

  • सरगुजा आरक्षक भर्ती

तैयारी पूरी, शारीरिक दक्षता के पांच इवेंट होंगे

सरगुजा एसपी और अध्यक्ष चयन समिति के अध्यक्ष योगेश पटेल ने बताया कि, भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता के पांच इवेंट होंगे। इनमें ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंका, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ की दक्षता परीक्षा होगी। इसमें जो सलेक्ट होंगे, उनकी लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद रिजल्ट जारी होंगे।

धोखाधड़ी से बचें- एसपी

सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने कहा कि, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। भर्ती प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जा रही है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो तत्काल उसी सूचना चयन समिति को दें।

……………………

छत्तीसगढ़ में 103 पदों पर वनरक्षक की होगी भर्ती: रायगढ़, धरमजयगढ़ और जांजगीर वन मंडल में भरे जाएंगे पद, 16 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए परीक्षा होनी है। यह परीक्षा 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। विभाग ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें शुरुआती चरण में शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button