CG में डायल-112 के ड्राइवर की जमकर पिटाई मुखबिरी करने के आरोप में दो लोगों ने की जमकर पिटाई , किसी तरह भागकर बचाई जान पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो लोगों ने मिलकर डायल 112 के ड्राइवर की मुखबिरी के शक में पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ेकेला का है।
जानकारी के मुताबिक, सचिन कुमार राठौर (23) डायल 112 वाहन का चालक है। रविवार की रात करीब 8 बजे सचिन गांव के हाई स्कूल मैदान के पास था। तभी तरकेला निवासी छोटू पठान उसे फोन किया। उसके पास पहुंचकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर कुड़ेकेला हाई स्कूल चौक के पास ले गया।







वहां उसका साथी मदन पटेल पहले से खड़ा था। दोनों ने उसे पुलिस की मुखबिरी करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने किया अपराध दर्ज
किसी तरह ड्राइवर अपनी जान बचाते हुए घर के पास पहुंचा, तो वे भी पीछा करते हुए पहुंच गए। उनसे बचने के लिए वो डर के कारण कुदमुरा की ओर भाग गया। जिसके बाद सचिन मामले की सूचना छाल थाना में दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे थाने ले गई।




सचिन ने घटना की जानकारी देते हुए छोटू पठान और मदन पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, उनकी तलाश कर रही है।




