Uncategorized

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी:छत्तीसगढ़ में ट्रेस हुआ लोकेशन, तलाश में रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

By Dinesh chourasiya

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी की लोकेशन रायपुर के पंडरी इलाके में ट्रेस हुई है। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस रायपुर पहुंचकर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मोहम्मद शिफाक नाम के युवक को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस नंबर से धमकी दी गई है, उसका नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के मोहम्मद शिफाक के नाम पर रजिस्टर्ड है। नंबर ट्रेस होते ही मुंबई पुलिस रायपुर पहुंच गई है।

खबर अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button