Uncategorized

CG में मुख्यमंत्री साय का बलौदाबाजार दौरा रद्द, आज शाम महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पहली बार बलौदाबाजार जिले का दौरा करने वाले थे, लेकिन सीएम का दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री आज 12.30 बजे रायपुर हेलीपेड से बलौदाबाजार जाने वाले थे। सीएम ने कुछ देर पहले ही पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। वहीं आज शाम 6 बजे महादेव घाट में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री जिले को कुल 60 करोड़ 20 लाख 21 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने वाले थे, मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक दौरे से जिलेवासियों में खुशी की लहर थी।

– 

Related Articles

Back to top button