CG में विधवा महिला ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु:बोली- विधायक प्रतिनिधि ने घर पर किया कब्जा, अब MLA ने उसे विधायक प्रतिनिधि से हटाया
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक विधवा महिला ने कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांगी है। महिला का आरोप है कि, उसके पति की मौत के बाद विधायक चैतराम अटामी के प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने उन्हें घर से बेदखल कर कब्जा कर लिया है। उसके दो बच्चों और वो सड़क पर आ गई है। अब MLA ने जितेंद्र गुप्ता को पद से हटा दिया है।
किरंदुल शहर निवासी सीमा गोयल का कहना है कि, कुछ समय पहले उनके पति की मौत हो गई है। जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता उनके घर आया। उसने दबंगई की और मेरे बच्चों के साथ मुझे घर से निकाल दिया। वो डेढ़ साल से यहां-वहां भटक रही है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा है।







घर दिलाए या इच्छा मृत्यु दें
महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक दिव्यांग है। पति की मौत के बाद इन दोनों की जिम्मेदारी भी उसी के ऊपर है। घर से निकाले जाने के बाद इनके पास अब रहने के लिए ठिकाना भी नहीं है। फिलहाल रिश्तेदारों के घर रह रही है।
महिला ने पत्र के माध्यम से कलेक्टर से कहा है कि, विधायक प्रतिनिधि से उसका घर वापस दिलाया जाए या फिर इच्छा मृत्यु दी जाए।






MLA बोले- मामला व्यक्तिगत है
भाजपा जिलाध्यक्ष और दंतेवाड़ा विधानसभा से MLA चैतराम अटामी का कहना है कि, जब तक इस पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती ,तब तक प्रमोद गुप्ता को प्रतिनिधि के पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लग रहे हैं ये उनका निजी मामला है।
भाजपा रीति-नीति और अनुशासन के तौर पर राजनीतिक दलों में सर्वश्रेष्ठ है। किसी भी तरह के आरोपों पर पार्टी और विधायक होने के नाते मुझसे कोई संबंध नहीं है।




