
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र लक्ष्मी नगर पुराने देशी शराब भट्टी के समीप शाम को हत्या के मामले में जेल से छूट आरोपी की खुलेआम चाकू से गोद कर हत्या मामला आपसी रंजिश का है मृतक कृष्णा नगर का निवासी बताया गया है। मृतक की पहचान धीरज महानंद उर्फ टकला 25 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक कुछ ही दिन पूर्व ही हत्या के मामले में जेल से छुटकारा आया था। सुपेला पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।







पुलिस के अनुसार आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का शव सुपेला शासकीय अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।




