Uncategorized

CG में : लाखों के ज्वेलरी चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस के दबोचा चोरी के जेवरात बरामद 

By Dinesh chourasiya

 महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से 6 नग सोने की चैन चोरी कर फरार तीन आरोपी को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

 

आपको बता दें कि 29 अक्टूबर की रात्रि राजलक्ष्मी ज्वेलर्स जब अपनी दुकान बंद करने वाला था तभी तीन आरोपी दुकान पहुंच कर दुकान के संचालक को बातों में उलझा कर एक आरोपी से सोनी की 6 नग चैन बॉक्स समेत चोरी कर फरार हो गए थे। दुकानदार को जानकारी होने पर जब उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तब तीन आरोपी चोरी करते पाए गए थे। जिसकी रिपोर्ट पिथौरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चोरी के मामले में लक्ष्मण गोंड, कलिंगा गोंड और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर आरोपियों से दो लाख 48 हजार के ज्वेलरी बरामद कर धारा 331(4)305(a) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button