Uncategorized

भिलाई 03 पुलिस पुलिस ने पकड़ा बुलेट चोर को   आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट, टूटा हुआ ताला घटना में प्रयुक्त लोहे का आरी एवं मोबाईल किया गया जप्त। 04. शौक पुरी करने के लिए चोरी करना किया गया स्वीकार।

 

दिनांक 14.10.2024 को प्रार्थी  शिवप्रसाद नेताम उम्र 40 साल निवासी आदर्श नगर बीएमवाय चरोदा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 13.10.2024 को मो.सा. बुलेट कमांक सीजी 04 एम.ई. 1676 चेचिस नंबर ME3U3SSCOJB443782, इंजन नंबर U3SSCOJB443782 को रात्रि में ड्यूटी करके घर अंदर पोर्च में खड़ी कर मेनगेट में ताला लगाकर खड़ी किया था जो सुबह करीबन 06.30 बजे उठा तो मोटर सायकल नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने से प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

थाना प्रभारी

पुरानी मिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम को अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई मोटर सायकल की पतासाजी हेतु लगाया गया

टीम द्वारा घटना स्थल का सुक्ष्मता से अवलोकन किया गया, घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किया गया, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज व पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर एक संदेही व्यक्ति की पहचान कार्यवाही कर पतासाजी करने पर आदर्श नगर चरोदा का ही रहने वाला विशाल पाल उर्फ मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ईधर-उधर की बाते कर पुलिस को गुमराह कर रहा था जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी पूर्व में डिलवरी ब्याय का काम करना बताया जिसके पास मोटर सायकल नहीं होने पर उसके दोस्तों के द्वारा तुम्हारे पास एक अच्छा सा मोटर सायकल नही है तुम पर बुलेट अच्छा दिखता है इसी बात से प्रेरित होकर आरोपी के द्वारा प्रार्थी के मोटर सायकल को चोरी करने का मन बनाया, प्रार्थी के द्वारा बताया गया था कि उसका चोरी गया मोटर सायकल की चाबी कहीं गुम हो गया था जिसे आरोपी को उसके घर के गेट के समाने पड़ा मिला था और मोटर सायकल को चोरी करने के लिये घर के सबसे पहले गेट पर लगे ताला को आरी से काटकर गेट खोलकर मोटर सायकल को चोरी कर ले जाना एवं घटना में प्रयुक्त आरी और टूटा हुआ ताला को थोड़ी दूर जाकर फेंक देना बताया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का आरी, टूटा हुआ ताला, मोबाईल एवं चोरी गई मोटर सायकल को उसके घर से बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

अप.क्र. 425/2024 थारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस आरोपी विशाल पाल उर्फ मोनू पिता लल्लु पाल उम्र 22 साल निवासी आदर्श नगर गंगोत्री स्कूल के पास चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button