Uncategorized

CG में चोरी के साड़ी-ब्लाउज पहनकर नाचता है ये चोर 4 साल से चुरा रहा था महिलाओं के कपड़े; बोला- नाचने में अच्छा लगता है

By Dinesh chourasiya

ग्राम चिटकवाईन निवासी आरोपी चोर इमिल तिर्की। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले महिलाओं की साड़ी-पेटीकोट और ब्लाउज चोरी करने वाला एक चोर पकड़ में आया है। इन कपड़ों को पहनकर वह डांस करता था। चोर का कहना है कि उसे ऐसा करना अच्छा लगता था। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जिले में महिलाओं के कपड़े लंबे समय से चोरी हो रहे थे। महिलाएं जब भी कपड़े धोकर उन्हें सुखाने के लिए बाहर टांगती, वो गायब हो जाते हो जाते। पकड़े गए आरोपी चोर ने बताया कि वह करीब 4 साल से इन कपड़ों की चोरी कर रहा था।

अफसर के घर से चुराई साड़ियां

जानकारी के मुताबिक, रानी कोम्बो गांव के कृषि अधिकारी सलिल कुजूर के घर से साड़ियां चोरी हो गई। उन्होंने 18 अक्टूबर को इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि, वह 12 अक्टूबर को पत्नी के इलाज के लिए बाहर गए थे। जब लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था।

अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखीं 7 साड़ियों की चोरी हुई है। बाकी सामान सही सलामत था। बार-बार महिलाओं के कपड़े चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने जांच की और चिटकवाइन गांव निवासी इमिल तिर्की को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं के कपड़े पहनकर नाचता था

पुलिस ने आरोपी इमिल तिर्की से कई साड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, गांव-गांव जाकर घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े, साड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज की चोरी करता था। इसे पहनकर वह नाचता भी था। उसे ऐसा करने में मजा आता था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बगीचा SDOP निमिषा पाण्डेय का कहना है कि, इतने साल तक महिलाओं के कपड़े चोरी करते आ रहा है, लेकिन आज तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अब केस के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है साथ ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button