
Uncategorized
छत्तीसगढ़ के धमतरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
By Dinesh chourasiya

यह घटना केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की है. तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई है. घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. केरेगांव थाना पुलिस से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.











