CRIME

आरोपी को थाने में काट दिया साँप….आनन फानन में ले गए अस्प्ताल, एसआई सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By Dinesh chourasiya

 ठगी के एक मामले में पुलिस आरोपी को थाना तो ले आयी लेकिन थाने में ही आरोपी को एक साँप ने डस लिया । अस्प्ताल लाने के बाद आरोपी की जान तो बच गयी लेकिन इस मामले एक एसआई सहित 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया ।

पूरा मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहॉं के खेजरौली पुलिस चौकी में ठगी के एक मामले के आरोपी को साँप काट लिया ।आरोपो का नाम भगवान सहाय है।भगवान सहाय के विरुद्ध एक सख्श ने 24 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की थी ।शिकायत की जाँच पड़ताल के लिए पुलिस आरोपी भगवान सहाय को पुलिस चौकी ले आयी लेकिन रात करीब 3 बजे जब चौकी के पुकिसकर्मी अपने अपने कामो में व्यस्त थे तभी भगवान सहाय यह बोलकर चिल्लाने लगा कि उसे साँप ने काट लिया है। उसे रात को ही चैमु के एक अस्प्ताल में भर्ती कराया गया ।अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।फिलहाल वह स्वस्थ है लेकिन इस मामले में आरोपी भगवान सहाय के परिजनों की शिकायत के बाद जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव पचार ने पुलिस चौकी के एक सब इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

Related Articles

Back to top button