Uncategorized

भिलाई में शराब पार्टी के दौरान लुटेरों ने युवक को जमकर पीटा, फिर स्कूटी, मोबाइल और चेन छीन लिया पुलिस ने तीन को दबोचा

By Dinesh chourasiya

लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - Dainik Bhaskar

दुर्ग पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने शराब पार्टी के दौरान अकेले जा रहे स्कूटी सवार को रोका। इसके बाद मारपीट करके उसकी स्कूटी, चेन और मोबाइल फोन लूट लिया।

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला बीते 16 अक्टूबर का है। माडल टाउन इंदिरा नगर थाना सुपेला निवासी प्रमोद साहू (27 साल) ने लूट का अपराध स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल शुरू की थी।

लूट की वारदात को अंजाम दिया

पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर से सूचना पाई की डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला थाना के रहने वाले प्रकाश धुर्वे (37 साल), पीन्दु नेताम (19 साल) और नीलकंठ धुर्वे (26 साल) ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शिकायतकर्ता ने भी आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान भी जब्त कर लिया है।

सुनसान जगह पाकर युवक को लूटा

आरोपियों ने बताया कि वो लोग 16 अक्टूबर 2024 को तालाब के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। शाम को लगभग 4 बजे के करीब प्रमोद साहू अपनी एक्टिवा से जा रहा था। उन्होंने उसे रुकवाया तो वो रुक गया।

इसके बाद उन लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और उसकी एक्टिवा, मोबाइल फोन और चांदी की चेन को लूट लिया। इसके बाद वो लोग स्कूटी लेकर वहां से चले गए।

Related Articles

Back to top button