Uncategorized

भिलाई में 10 हजार के ऑक्सीजन सिलेंडर को चोरी कर के 200-200 में रायपुर में बेचा 10 लाख से अधिक कीमत के 103 सिलेंडर जब्त, शराब पार्टी करते 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा 

By Dinesh chourasiya

चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - Dainik Bhaskar

भिलाई में पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी कर औने पौने दाम में बेचने वाले गिरोह के 10 लोगों को पकड़ा है। वहीं अभी 2 आरोपी फरार हैं। आरोपियों के पास से 10 लाख 32 हजार से अधिक कीमत के 103 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किया गया है। आरोपी 10 हजार के सिलेंडर को 200 में बेच देते थे। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि राकेश शर्मा नाम के युवक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी जामुल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग की कंपनी है। उसके यहां से पिछले कई महीने से लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो रहे हैं।

जब्त करके थाना परिसर में रखे गए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर
जब्त करके थाना परिसर में रखे गए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर

कंपनी का कर्मचारी और ड्राइवरों की अहम भूमिका

शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस एक्टिव हुई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में कंपनी का एक कर्मचारी और वहां से माल लाने ले जाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर शामिल हैं। कंपनी का कर्मचारी गाड़ी में चोरी से सिलेंडर अधिक लोड करता था।

हॉस्पिटलों में खपा देता था व्यापारी

इसके बाद वह उसे ले जाकर बाहर औने पौने दाम में बेच देते थे। वह लोग इन सिलेंडर को रायपुर के एक व्यापारी को बेचते थे। व्यापारी इन सिलेंडर को हॉस्पिटलों में खपा देता था। पुलिस को अभी दो मुख्य आरोपियों की तलाश है।

एक साथ 17 सिलेंडर चोरी होने पर हुई शंका

जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिछले तीन महीने से धीरे धीरे करके सिलेंडर चोरी करने का काम कर रहे थे। एक दिन अचानक 17 सिलेंडर स्टॉक से गायब हो गए। इसके बाद मालिक को इसकी शंका हुई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने 103 सिलेंडर चोरी के जब्त किए हैं, लेकिन इसकी संख्या और भी अधिक हो सकती है।

10 हजार के सिलेंडर को बेच देते थे 200 रुपए में

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो लोग सिलेंडर चोरी करके रायपुर के एक व्यापारी को 200 रुपए या उससे कुछ अधिक में बेच देते थे। उन लोगों ने इससे 2 लाख 6 हजार रुपए कमाए।

पार्टी करते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कंपनी में काम करने वाले कुछ लोग आए दिन दारू पार्टी करते हैं। मुखबिर ने बताया कि वह लोग 16 अक्टूबर की रात भी पार्टी करने बैठे हैं। पुलिस ने तुरंत वहां जाकर पार्टी करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  1. ज्ञानेंद्र गुप्ता (40) निवासी उरला रायपुर
  2. पंचराम यादव, निवासी जामुल भिलाई
  3. चैन सिंह देवांगन निवासी मुड़पार थाना जामुल भिलाई
  4. रविशंकर यादव, निवासी जामुल भिलाई
  5. नकुल विश्वकर्मा (40) निवासी शंकर नगर क्रांति चौक थाना जामुल
  6. मुन्नालाल (38 ) निवासी जामुल
  7. अरुण पटेल (34) निवासी मंगल बाजार जामुल
  8. नरेश कुमार (40) निवासी घासीदास नगर जामुल
  9. राकेश पाल (35) निवासी नारधा थाना जामुल
  10. सोनू शर्मा (35) निवासी जामुल

Related Articles

Back to top button