Uncategorized

AIIMS रायपुर में : ‘बेहोशी की हालत में मुझे मारा, मेरे बाल नोचे गए..’, मरीज ने एम्स के डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

By Dinesh chourasiya

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर में स्थित एम्स अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां एक मरीज ने डॉक्टर पर सर्जरी के बाद मारपीट का आरोप लगया है। इस मामले को लेकर डॉक्टर और मरीज के बीच बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज अपने साथ हुए घटनाक्रम की आपबीती सुना रहा है।

दरअसल, बिलासपुर के रहने वाले तिलक खुरसैल का अप्रैल में एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसके दाएं हाथ की नस डैमज हो गई थी। इसी का तीसरा ऑपरेशन एम्स में किया गया। लेकिन, ऑपरेशन के बाद होश में आने पर मरीज ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मरीज ने बताया कि ऑपरेशन के बाद जब उसे प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में लाया गया तो उसने तेज सिर दर्द की शिकायत की। दर्द की वजह से मरीज को काफी परेशानी हो रही थी। वो अपनी बीवी से बार-बार शिकायत कर रहा था। लेकिन, किसी भी स्टाफ ने उसकी मदद नहीं की।

रात को ग्यारह बजे जब डॉक्टर वार्ड में आए तब मरीज ने उनसे कहा कि, उसे ऐसा लगता है कि बेहोशी में उसके साथ मारपीट की गई है, उसके बाल नोचे गए हैं। ये सुनते ही डॉक्टर ने गुस्से से आग बबुला हो गए और अपना आपा खो दिया। इतना ही नहीं उसी समय मरीज को दो थप्पड़ भी मार दिया। इस हादसे के बाद मरीज और उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत मैनेजमेंट से की।

मामला सामने आने पर डॉक्टर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि, उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मरीज ऑपरेशन के बाद बार-बार बिस्तर से उठने की कोशिश कर रहा था और स्टाफ से बदतमीजी से बातें कर रहा था. जब उसे रोका गया तब उसने ऐसे आरोप लगाए। हालांकि, मरीज और उसकी पत्नी अपनी बात पर अडिग हैं और स्टाफ पर भी डॉक्टर का साथ देने का आरोप लगा रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button