Uncategorized

भक्तों को पुरी जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद मुफ्त बांटेगी ओडिशा सरकार, जल्द लागू होगी योजना

By Dinesh chourasiya

ओडिशा सरकार पुरी जगन्नाथ मंदिर में भक्तों को प्रसाद मुफ्त में बांटने की योजना बना रही है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचरण ने रिपोर्टर्स को बताया कि यह योजना जल्दी ही लागू की जाएगी। इस योजना के तहत हर साल सरकार पर 15 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त खर्चा आएगा।

पृथ्वीराज हरिचरण ने बताया कि हम कुछ ऐसे भक्तों को इस योजना से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं। कुछ भक्तों ने इस योजना में सहयोग देने की स्वीकृति दे दी है।

Related Articles

Back to top button