CG में समय से पहले रावण दहन पर FIR दर्ज! 40 फीट के पुतले को आग के हवाले कर फरार हुए बदमाश
By Dinesh chourasiya
धमतरी: भखारा में लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए असमाजिक तत्वों में समय से पहले ही रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। मामला धमतरी जिले के भखारा का है, मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था लेकिर रात में ही बदमाशों को रावण के पुतले को आग लगाकर फरार हो गए।







भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था, जिसका दहन आज होना था, लेकिन जिसे देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया । इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में की है। वहीं फिर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है।
नगरवासियों की ओर से थाना भखारा में दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगरवासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था।
नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में रावण के पुतला को आग के हवाले कर दिया, जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।








