Uncategorized

हरियाणा की 90 सीटों पर काउंटिंग:रुझान में उलटफेर, भाजपा को 50 सीटों के साथ बहुमत, कांग्रेस 34 पर आगे;

By Dinesh chourasiya

हरियाणा के रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा 49 से 50 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 सीटों पर बीजेपी की लीड 2 हजार से कम है। इन पर कभी भी उलटफेर हो सकता है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से पूर्व रेसलर विनेश फोगाट आगे हो गई हैं।

हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

हरियाणा में क्या है स्थिति
पार्टी रुझान में आगे जीत
BJP 50
कांग्रेस 34
इनेलो-बसपा 1
JJP-ASP 0
AAP 0
अन्य 5

 13 न्यूज़ एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार का अनुमान जताया। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें बताईं। लेकिन हरियाणा में जो ट्रेंड है, वो भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

दरअसल, 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।

Related Articles

Back to top button