दुर्ग जिले में फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, उड़े परखच्चे:ड्राइवर की हुई मौके पर मौत,
By Dinesh chourasiya

दुर्ग के मोहन नगर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 के फ्लाईओवर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां कर्नाटक से रायपुर की तरफ जा रही एक ट्रक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस क्रेन को बुलवाकर ट्रक को हटवाया।
दुर्घटना दुर्ग के धमका नाका बाईपास के पास हुई है। यहां एक कर्नाटक राज्य की पासिंग ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की तरफ जा रही थी। टोल प्लाजा से थोड़ा दूर पहले अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सीधे 30 फिट नीचे खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई।







सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को लोगों ने बताया कि ट्रक के नीचे दो अन्य लोग भी दबे हुए हैं। इसके बाद क्रेन को बुलाया गया। क्रेन ने जब ट्रक को उठाकर वहां से हटाया तो देखा उसके नीचे कोई नहीं दबा था। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
कई टन लोड था स्टील रोल
पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रक में 20-25 टन स्टील की रोल लोड थी। ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और वो लोग यह पता लगाएंगे कि आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई। ट्रक के मालिक को सूचना दे दी गई है।




पहले भी हो चुका है हादसा
यह पहली बार नहीं जब इस तरह का हादसा हुआ है। इससे पहले यहां कई बार कई गाड़ियां और ट्रक ब्रिज से नीचे गिर चुके हैं। लोगों का कहना है कि यहां सड़क के किनारे सुरक्षा के उपाए नहीं हैं। इससे गाड़ी यदि अनियंत्रित होती है तो सीधे 30 फिट नीचे गिर जाती है।




