भिलाई में एक्शन मोड पर दिखे भिलाई के नए निगम आयुक्त रविवार को नंदनी रोड सड़क किनारे अतिक्रमण को हटवाया, बोले- बेजा कब्जे पर होगी सीधे कार्यवाही
By Dinesh chourasiya

भिलाई के नए निगम आयुक्त बजरंग दुबे कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने अचानक पूरी टीम को बुलाया। इसके बाद वे निरीक्षण के लिए नंदिनी रोड की ओर निकल पड़े। वहां निगम ने करुणा अस्पताल से लेकर छावनी थाने तक सड़क और सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाने का काम किया।
निगम आयुक्त बजरंग दुबे ने कहा कि, कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी का साफ निर्देश है कि शहर को साफ और सुंदर बनाना है। जहां भी अतिक्रमण और बेजा कब्जा दिखे उस पर सीधे कार्रवाई की जाए। उनके निर्देश पर ही वो रविवार सुबह निगम क्षेत्र का दौरा करने निकले थे।







जोन आयुक्त से अतिक्रमण पर की चर्चा
पावर हाउस नंदिनी रोड में निरीक्षण के लिए पहुंचे आयुक्त ने जोन आयुक्त बीके वर्मा को बुलाया। उनसे अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्व में की बेदखली की कार्रवाई स्थल का एक अच्छा ले आउट बनाकर डायग्राम के साथ पेश किया जाए। जिसमें पेवर ब्लॉक हो, वृक्षारोपण हो, वृक्ष ऐसे हो जो घने हो, ज्यादा बड़े ना हो, सुंदर दिखे और लाइटिंग व्यवस्थित हो।
निगम कार्यालय से खाली ना लौटे कोई




निगम की कार्यशैली को लेकर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि, निगम की कार्य प्रणाली ऐसी हो जिससे यहां पर काम कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उनको संबंधित विभाग के अधिकारी पूरी जानकारी दें। जिससे हर व्यक्ति निगम के कार्य से संतुष्ट होकर जाएं। उसे पूरी जानकारी मिले, कहां पर किस विभाग में काम होना है। उसे विभाग में जाने पर उसका काम होना चाहिए। उसे भटकना न पड़े।
फ्यूचर को देखकर बनाई जाए प्लानिंग
निगम आयुक्त ने जोन आयुक्त को कहा कि, जो भी विकास की प्लानिंग की जाए वो इस प्रकार किया जाए की आगामी लंबे अवधि तक व्यवस्थित रहे। जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले। बाजार में आने-जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वृक्षारोपण का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। दोबारा अतिक्रमण ना हो अवस्थित रहे इसलिए बोलाड्र रूप दिया जाए।





