Uncategorized

भिलाई में इस बार गंदे और बदबूदार पानी में छठ पुजा में अर्घ्य देंगी महिलाएं:कुरुद नकटा तालाब गंदगी और जलकुंभी से पटा, महिलाओं ने किया सदबुद्धी यज्ञ

By Dinesh chourasiya

तालाब की सफाई को लेकर सदबुद्धी यज्ञ करती महिलाएं - Dainik Bhaskar

भिलाई के कुरुद ढांचा भवन में शिव शक्तिधाम मंदिर के बगल से स्थित कुरुद तालाब (नकटा तालाब) इस समय गंदगी से अटा पड़ा है। यहां पानी की जगह चारों तरफ गंदगी और जलकुंभी ही नजर आ रही है। निगम प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर यहां की महिलाओं ने एक सदबुद्धी यज्ञ का आयोजन किया।

महिलाओं ने बताया कि एक महीने बाद 7 नवंबर से छठ पर्व शुरू होगा। यह यूपी और बिहार प्रांत के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में महिलाओं नदी और को तालाब के किनारे पूजा करनी होती है और उस पानी में नहाकर उगते और ढलते सूर्य को अर्घ्य देना होता है।

कुरुद तालाब में पसरी जलकुंभी और गंदगी

कुरुद तालाब में हर साल 2 हजार से अधिक लोग छठ पर्व मनाने के लिए आते हैं। पिछले साल तक तो इस तलाब का पानी नहाने लायक था, लेकिन इस बार इसमें जो भी नहाएगा उसे निश्चित तौर पर चर्म रोग या अन्य रोग होने की आशंका है। कारण यहां का पानी पूरा तरह से गंदा हो गया है और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही है।

यहां की महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले विधायक ने तालाब की सफाई के लिए गंगाजल की कसम खाई थी। शहर के सभी तलाबों के विकास और जीर्णोधार का वादा किया था, लेकिन जीतने के बाद फिर दोबारा कोई झांकने नहीं पहुंचा। कुरुद की पार्षद अपने गांव के क्षेत्र बाहर निकल बाहर ही नहीं आती हैं।

कुरुद तालाब के पास पसरी गंदगी

तालाब में गिराया जा रहा नाली का पानी

कुरुद तालाब आस्था का केंद्र है। यहां सामने और पीछे माता रानी और भगवान शंकर के मंदिर हैं। सुबह शाम यह जगह आस्था का केंद्र बन जाती है। लेकिन इस तलाब में लोगों के घरों से निकलने वाला पानी नाली के जरिए डालने से लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि नाली को बंद कर दूसरी जगह ले जाना चाहिए और तालाब का जीर्णोधार होना चाहिए।

तालाब को भरने वाली नहर में हो गया कब्जा

ढांचा भवन के पीछे सिंचाई विभाग की एक नहर निकली है। एसीसी से होते हुए आने वाली इस नहर से खतों की सिंचाई और तालाबों को भरने का काम किया जाता था। वर्तमान में इस नहर को नाली का रूप दे दिया गया है। लोगों ने इसे पाटकर वहां मकान और दुकान बना डाला है। यदि निगम इस नहर का जीर्णोधार करके पाथवे बना दे तो कुरुद का यह क्षेत्र एक पॉश इलाके में बदल जाएगा।

ढाई साल में एक भी बार नहीं आए महापौर

भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने आरोप लगाया भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल बड़े बड़े वादे करते हैं कि वो पटरी इस पार और उस पार दोनों जगह का सामान विकास कर रहे हैं। हकीकत तो यह है कि शायद उन्हें कुरुद क्षेत्र का पता ही नहीं मालूम है। महापौर बने उन्हें ढाई साल से अधिक हो गए, लेकिन वो एक बार भी यहां के तालाबों की स्थिति को देखने नहीं आए।

Related Articles

Back to top button