भिलाई नगर निगम के आयुक्त बने बजरंग दुबे:दुर्ग में ADM के पद पर हैं पदस्थ, देवेश ध्रुव के तबादले के बाद खाली था पद
By Dinesh chourasiya
नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव के तबादले के बाद दुर्ग के ADM बजरंग दुबे को भिलाई का नया आयुक्त बनाया गया है। आदेश जारी होते ही बजरंग दुबे ने आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है।
दरअसल, सरकार ने IAS देवेश ध्रुव को सुकमा का कलेक्टर बनाकर भेजा था। इसके बाद भिलाई नगर निगम के आयुक्त की कुर्सी खाली थी। देवेश ध्रुव ने अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को आयुक्त का चार्ज दिया था।








दुर्ग कलेक्टर की अनुशंसा पर आयुक्त बनाया गया
दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अनुशंसा पर एडीएम बजरंग दुबे के भिलाई नगर निगम का आयुक्त बनाया गया। बजरंज दुबे ने नए आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रभारी आयुक्त अशोक द्विवेदी ने उन्हें पदभार दिया।
पदभार लेने के बाद अपर आयुक्त सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने बुके देकर नए आयुक्त का स्वागत किया। इसके बाद बजरंग दुबे ने निगम मुख्यालय को देखा। साथ ही उन्होंने वहां के बारे में नगर निगम से संबंधित कुछ व्यावहारिक जानकारियां ली। वहां से सभी अधिकारियों से परिचय लिया।




जानिए नए आयुक्त बजरंग दुबे के बारे में
आयुक्त बजरंग दुबे की प्रारंभिक शिक्षा मां सर्वेश्वरी हाई स्कूल, जुट मिल कॉलोनी, रायगढ़ में हुई। वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम में पूरे मध्य प्रदेश में 32वां स्थान हासिल किया। भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तरफ से, राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति प्राप्त की।
इसके साथ ही शासकीय नटवर हायर सेकेंडरी विद्यालय, रायगढ़ से फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ्स सब्जेक्ट में 11वीं और 12वीं की परीक्षा भी 80 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण की।




