दुर्ग में गन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी से लूट की कोशिश:कार सवार आरोपियों ने आरक्षक पर तानी नकली पिस्टल,
By Dinesh chourasiya

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकान्त रावटे (37) थाना पद्मनाभपुर में पदस्थ है। रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितंबर की रात 10.30 बजे वह ड्यूटी से छूटकर अपने दोस्त की बेटी के जन्मदिन में बोरसी गया था। खाना खाकर रात 12 बजे कार से अकेले घर आ रहा था।

आरोपी अपनी कार में पिस्टल रखे थे







इस दौरान महाराजा चौक के पास सफेद रंग की कार से 2 लोग उसकी गाड़ी के पास से गुजरे। आरोपी अपनी कार में पिस्टल रखे थे। यह देख लक्ष्मीकांत ने अपनी गाड़ी से उनकी कार का पीछा किया। वह लोग धीमी स्पीड में कार को चलाते हुए जा रहे थे।
शहर का राउंड मारने के बाद आरोपी बोगदा पुलिया के पास धमधा रोड दुर्ग में रुके। यह देखकर आरक्षक ने उनकी कार के बगल से अपनी गाड़ी को रोक दिया। उस समय आरक्षक वर्दी में नहीं था। जैसे ही आरक्षक ने गाड़ी रोकी और उनके पास पहुंचा। आरोपियों ने पिस्टल तान दी।

आरक्षक से लूट करने की कोशिश




इसके बाद दोनों ने मिलकर आरक्षक से लूट करने की कोशिश की। इसके बाद आरक्षक डर गया। अपनी गाड़ी में बैठकर दुर्ग शहर की तरफ भागकर आया। इसके बाद उसने मोहन नगर थाने में मामला दर्ज कराया।

कार के अंदर से निकला पिस्टल की तरह का लाइटर
आरक्षक की शिकायत मिलते ही मोहन नगर पुलिस हरकत में आई। तलाशी ली तो कार सीजी 07 CM 8808 पकड़ में आई। पुलिस ने आरोपी सहज अब्बी उर्फ आशु (26) निवासी दीपक नगर दुर्ग और यज्ञदत्त मंडावी (19) निवासी तालपुरी भिलाई को गिरफ्तार कर लिया। जब उनकी कार की तलाशी ली गई तो उसमें नकली पिस्टल मिली, जो लाइटर का काम करती है।




