
दुर्ग जिले में दाल मिल में भीषण आग से लाखों का नुकसान, बड़ी संख्या में बारदाना जले, JCB से दीवार तोड़कर दमकलकर्मियों ने बुझाई आग
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत स्थित नमन फ़ूड प्रोडक्टस (दाल मिल ) मंगलवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर लाखों की संख्या में बारदाना रखे हैं। उसमें आग पकड़ ली। आग बुझाने में 70 गाड़ी पानी लगा है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास सुबह 6 बजे नमन फूड प्रोसेस के मालिक नमन जैन का फोन आया था। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।







जेसीबी बुलाकर दीवार को तोड़ दिया गया
सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां वहां पहुंच गईं। दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर की दीवार बाधा बन रही थी। इसके बाद जेसीबी बुलाकर दीवार को तोड़ दिया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने एक के बाद एक कई गाड़ियों से आग बुझाना शुरू किया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग नियंत्रित करने में परेशानी




आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग नियंत्रित करने में परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने वहां मौजूद भीड़ को बाहर किया। गनीमत यह रही आग से किसी तरह का कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारदाना के चलते बढ़ी आग
नमन जैन ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। आग पहले पहले बिजली की वायर में लगी। इसके बाद धीरे धीरे वहां रखे बारदाना (जूट और प्लास्टिकी की बोरी, बोरे) में लग गई। इससे आग तेजी से बढ़ी।




