Uncategorized

नैनीताल में स्कूल बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी:7 लोगों की मौत, 24 घायल

By Dinesh chourasiya

बस में सवार लोग नैनीताल घूमकर घर लौट रहे थे। - Dainik Bhaskar

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार रात स्कूल बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वालों में 5 महिला स्टाफ और एक बच्चा शामिल है।

पुलिस ने बताया कि हादसा कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास रात करीब 8 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार के शाहपुर गांव स्थित न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल के 34 लोग शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे, जो रविवार को घर लौट रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे की 3 तस्वीरें…

तस्वीर में बस 100 मीटर गहरी खाई में नजर आ रही है।
पुलिस, स्थानीय लोग और SDRF ने लोगों को रस्सी के सहारे खाई से बाहर निकाला।
शवों को सफेद कपड़े में रखकर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और SDRF ने घायलों को रस्सी से रेस्क्यू किया
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। वे रस्सी के सहारे खाई में उतरे और घायलों का रेस्क्यू किया। साथ ही मृतकों के भी शव बाहर निकाले।

Related Articles

Back to top button