Uncategorized

शिमला में मस्जिद पर हिंदू संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी, सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का किया पाठ, मस्जिद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का  लाठीचार्ज

By Dinesh chourasiya

 हिमाचल प्रदेश  के शिमला के संजौली में अवैध रूप से मस्जिद निर्माण  को लेकर हिंदू संगठन आज बड़ा प्रदर्शन किया। अवैध मस्जिद का हिंदू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। इसके बाद सभी ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा  का पाठ किया। इसके बाद प्रदर्शननाकी मस्जिद की तरफ बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के बाद वैटर कैनन का इस्तेमाल किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तकरार जारी थी।



  1. इधर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए  पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी बैरिकेड हटाने के बाद मस्जिद की तरफ आगे बढ़े

सुरक्षा के मद्देनजर संजौली में ढली टनल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बाहर से वाहनों का प्रवेश बंद किया है। इस बीच ढली टनल पर लगी बैरिकेडिंग प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दी। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, जिसमें उसके पसीने छूट गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर टनल में चेकिंग के बाद केवल आम लोगों को पैदल आने जाने की अनुमति दी थी। वहीं, टनल के पास पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

मुख्यमंत्री ने शांति बनाए रखने की अपील की

इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह अवैध निर्माण का मुद्दा है, इसे मस्जिद विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि लोगों ने इस मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। आज के लिए जो आह्वान किया गया था, उसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार है, ताकि शांति बनी रहे। हमने पहले ही धारा 163 लगा दी है।

हिंदू संगठनों ने बड़े प्रदर्शन का किया था आव्हान

बता दें कि मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन को लेकर शिमला एसपी ने कहा था, ‘हमने BNSS 163 के तहत प्रक्रियाओं को लागू किया है। सब कुछ नॉर्मल है और लोग अपने स्कूलों और ऑफिस जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हम ड्रोन से भी निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो हम ऐसे लोगों के खिलाफ सबूत जुटाएंगे। हिमाचल के लोग शांतिप्रिय लोग हैं. इसलिए अगर लोग जुटते भी हैं तो यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Back to top button