Uncategorized

दुर्ग में तीजा पर मामा के घर जा रही मासूम की सड़क हादसे में मौत : टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

By Dinesh chourasiya

दुर्ग-भिलाई2 घंटे पहले
तीजा पर मामा के घर जा रही मासूम की मौत। - Dainik Bhaskar

 दुर्ग जिले में शुक्रवार की सुबह अगल-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपनी मां के साथ तीज पर्व मनाने कोलिहापुरी जा रही सात साल की बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आ गई।

टैंकर चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां और भाई दूर जा गिरे। टैंकर की चपेट में आने से बच्ची को गंभीर चोट आई।

अस्पताल में ले जाते समय बच्ची ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी घटना दुर्ग के ही अंडा गांव में अटल चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में लिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। अंडा थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button