Uncategorized

CG में धान खरीदी के लिए अफसर ने किसान से ली रिश्वत.: बारदाना प्रभारी और AO बोले- क्वॉलिटी खराब, रसीद काटने 4000 रुपए मांगे

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में धान खरीदी के दौरान रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो गतौरा धान खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है। यहां बारदाना प्रभारी लवकुमार यादव और प्राधिकृत अधिकारी (Authorised officer) राजेंद्र राठौर घूस लेते दिखे।

आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने किसान हरप्रसाद सूर्यवंशी से धान की क्वॉलिटी खराब होने की बात कही। साथ ही रसीद काटने के लिए किसान से 4000 रुपए की रिश्वत की मांगी। किसान ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत देते हुए वीडियो बना लिया।

 

जांच में शिकायत सही पाई गई

मामले की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी ने तहसीलदार से जांच कराई। किसान द्वारा बनाए गए वीडियो में रिश्वत लेते हुए दोनों अधिकारियों की पहचान की गई। धान खरीदी केंद्र के प्रभारी नरेंद्र वस्त्रकार ने इस वीडियो की पुष्टि की और बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति बारदाना प्रभारी लवकुमार यादव और प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र राठौर ही थे।

उपायुक्त सहकारिता का नोटिस

इस मामले में उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय ने लवकुमार यादव और राजेंद्र राठौर को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि इन अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…………………………….

Related Articles

Back to top button