Uncategorized

भिलाई में कांग्रेसियों ने दी   गिरफ्तारी रैली निकालकर किया थाने के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने थाने में घुसने से रोका सभी को मुचलके पर पर छोड़ा

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारी दी। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ चला।

दुर्ग जिले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने सबसे पहले सुबह 11-12 बजे के बीच सिविक सेंटर सेक्टर-6 के पार्किंग में इकट्ठा हुए। उन्होंने जेल भरो आंदोलन के साथ-साथ भिलाई नगर थाने तक पहुंचकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका

इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस भी पूरी तरह से तैयार थी। जैसे ही उन्हें सूचना मिली की वो ऐसा करेंगे, कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। इसके बाद थाने से कुछ कदम दूर पर ही रस्सी बांध दिया गया।

इस रस्सी के पीछे बैरिकेड्स लगाकर एक दीवार खड़ी कर दी गई। जिसे पकड़कर पुलिसकर्मी तीन लेयर में खड़े रहे। जैसे ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता दौड़ते हुए आए वो रस्सी को पार नहीं कर सके। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रयास किया। एक युवक रस्सी के उस पार चला जाए, लेकिन पुलिस की तगड़ी सुरक्षा घेरा को वो तोड़ नहीं पाए।

विधायक देवेंद्र यादव की स्टाइल में सीना ठोकता कार्यकर्ता।

औपचारिक गिरफ्तारी दी गई

जिसके बाद सभी कार्यकर्ता वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने सभी की गिरफ्तारी की मांग मानी और उनकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की गई। थोड़ी देर बाद सभी को मुचलके में छोड़ दिया गया।

इस दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान एनएसयूआई की तरफ से यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भिलाई नगर विभोर तोरक्कर, यूथ कांग्रेस भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शिखाराय सिंह, आकाश कन्नौजिया, देवेश पाणिग्रही, राज, शोयेब खान, मनीष तिवारी और शुभम वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

कई बार कोशिश के बाद भी नहीं तोड़ सके बैरिकेड्स।
काले कपड़े पहनकर भी पहुंचे विरोध करने युवा नेता।

Related Articles

Back to top button