Uncategorized

कोलकाता रेप-मर्डर केस, आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी:CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर छापा मारा, 15 जगहों पर टीम पहुंची

By Dinesh chourasiya

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी है। CBI और सेंट्रल फॉरेंसिक टीम के मेंबर्स रविवार (25 अगस्त) को प्रेसीडेंसी जेल पहुंचे, यहां संजय बंद है। मेंबर्स संजय से सवाल कर रहे हैं।

एक दिन पहले 24 अगस्त को आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर और एक वॉलंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। CBI ने आज संदीप घोष के घर छापा मारा। एजेंसी ने घोष और उनसे जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर तलाशी ली।

CBI के लगभग 7 अधिकारी सुबह 8 बजे से घोष से उनके बेलियाघाटा आवास पर पूछताछ कर रहे हैं। CBI टीम आज सुबह जब घोष के घर पहुंची तो परिवारवालों ने 1 घंटे 15 मिनट तक दरवाजा ही नहीं खोला था।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। अस्पताल के सेमिनार हॉल में उनकी बॉडी मिली थी। इस मामले में सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को अब तक गिरफ्तार किया गया है।

CBI की एंटी करप्शन ब्रांच रविवार सुबह संदीप घोष के घर पर पहुंची। करीब 75 मिनट तक बाहर इंतजार करने के बाद वे अंदर गए।

घोष पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, प्रोफेसर-सप्लायर से भी पूछताछ
घोष पर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है। कॉलेज के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने उन पर कई आरोप लगाए थे। पहले इस केस की जांच SIT कर रही थी। कोलकाता हाईकोर्ट ने CBI को जांच सौंपी। CBI ने 24 अगस्त को घोष के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

CBI टीम आज घोष के अलावा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. देबाशीष सोम, पूर्व सुपरिटेंडेंट संजय वशिष्ठ और हावड़ा के एक मेडिकल सप्लायर बिप्लब सिंह के घर भी पहुंची है।

  1. घोष के पॉलीग्राफ टेस्ट में बयानों की क्रॉस चेकिंग की गई

    CBI अधिकारियों ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को हुए रेप और मर्डर को लेकर घोष ने जो बयान दिए हैं, उनकी क्रॉस चेकिंग के लिए घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया है। 10 पुलिस अधिकारियों और सिविक वॉलंटियर सहित 15 से ज्यादा लोगों से भी पूछताछ की।

Related Articles

Back to top button