Uncategorized
CG के इस गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर तीन बकरों पर किया हमला
By Dinesh chourasiya
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर तेंदुए ने हमला किया है. तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा को जंगल उठा ले गया. ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इन दिनों गोविंदपुर में जंगली जानवरों का खतरा हो गया है.












