Uncategorized

दुर्ग में डिवाइडर से टकराई कार, 2 लोगों की मौत:हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल; दुर्ग के धमधा नाका के पास हुआ हादसा

By Dinesh chourasiya

दुर्घटनाग्रस्त कार। - Dainik Bhaskar

दुर्ग के मोहन नगर थाना इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मोहन नगर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात 12 से एक बजे के बीच हुआ है। एक तेज रफ्तार कार CG 04 LE812 लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई और डिवाइडर से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो कई फीट ऊपर हवा में उछली और फिर पलट गई। हादसे में कार के अंदर बैठे कार चालक सहित 2 की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक मोनीश उर्फ मोंटी।

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मोनीश उर्फ मोंटी (24) और इमलेश देशलहरे (17) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रामजाने और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। सभी खुशी पैलेस के पास सिकोलाभाटा दुर्ग के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

वो डिवाइडर जहां हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच।

बुकिंग छोड़कर लौटा था मोनीश

परिजनों ने बताया कि मोनीश उर्फ मोंटी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। वो अपनी कार की बुकिंग लेकर गया हुआ था। देर रात सवारी को ड्रॉप करके घर लौटा था। इसी दौरान उसे उसका दोस्त इमलेश मिला। इमलेश घूमने चलने की जिद करने लगा। इसके बाद मोनीश तैयार हो गया। मोनीश, इमलेश, रामजाने और धर्मेंद्र घूमने के लिए निकले थे, लेकिन मस्ती में तेज रफ्तार कार चलाने से उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button