Uncategorized

छत्तीसगढ़ में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट 

By Dinesh chourasiya

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक बार फिर आज से मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। कई जिलों के लिए 3 दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

1 जून से अब तक राज्य में 200.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि अब तक 258.3 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। यह अनुमान से करीब 22% कम है। प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है।बलौदाबाजार में 20%, बिलासपुर में 30% और कोरबा में 29% ज्यादा पानी बरसा है।

वहीं 19 जिलों में बारिश कम हुई है। 11 जिले ऐसे है जहां बारिश औसत से सामान्य हुई है। प्रदेश में इस बार मानसून अभी तक कमजोर रहा है। इसके कारण जलाशय अच्छी तरह से नहीं भर पाए हैं।

कम बारिश की भरपाई की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 8 जून को मानसून आ गया था, फिर 16 दिनों तक आगे नहीं बढ़ा। 24 जून को रायपुर और आसपास पहुंचा। 26 तक प्रदेश में मानसून छा गया। हालांकि जून में औसत से बारिश 26% कम रही। जुलाई के पहले हफ्ते अच्छी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी डा. गायत्री वाणी कांचिभ के अनुसार, 7 जुलाई से मानसून की गतिविधियां सक्रिय होंगी। इससे सभी संभागों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। जुलाई के पहले पखवाड़े में औसत से 20 से 25% तक ज्यादा बारिश का ट्रेंड है। पहले हफ्ते में बारिश 7% ज्यादा हुई भी है। इससे कम बारिश की भरपाई होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button