
Uncategorized
CG के डोंगरगढ़ बमलेश्वरी मंदिर में कलेक्टर साहब की सांसे अटकी …रोपवे में सवार होकर कलेक्टर साहब जा रहे थे मंदिर का जायजा लेने बीच रास्ते में फंसे, उड़ गई हवाइयां,
By Dinesh chourasiya

बता दें कि कलेक्टर संजय अग्रवाल मंदिर छीरपानी हॉल में कलेक्टर संजय अग्रवाल चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक लेने पहुंचे थे और बैठक के बाद वे ऊपर मंदिर पहाड़ी पर निरीक्षण करने रोपवे से जा रहे थे. बैठक में सुचारू रूप से बिजली प्रदान करने का वादा करने वाले बिजली विभाग ने उसी समय लाईट गोल कर दी, जिस समय कलेक्टर संजय अग्रवाल की ट्रॉली ऊपर जा रही थी.
फिर क्या था उसी समय तमाम दावों की पोल खुल गई. कलेक्टर रोपवे में ही हवा में कुछ देर तक लटके रहे. हालांकि जैसे-तैसे मंदिर ट्रस्ट ने जनरेटर चालू कर ट्रॉली को ऊपर भेजा. जिसके बाद लोगों के बीच रोपवे की ये घटना चर्चा का विषय बन गई है. लोग प्रशासन के दावों पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं.











