Uncategorized

CG में कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लाखों की ठगी, एक नाबालिग समेत दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

, सरगुजा. कौन बनेगा करोड़पति में आठ लाख से अधिक की राशि जीतने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में सरगुजा पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने इनाम की राशि देने के एवज में पीड़ित से 3 लाख से अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था.

शिकायत के बाद हरकत में आई सरगुजा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने विशेष टीम का गठन किया. साथ ही पुलिस ने ठगी के मामले में उपयोग किए गए मोबाइल नंबर सहित खातों की जानकारी प्राप्त की. साइबर सेल की सहायता से संदेहियों के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने शेखपुरा बिहार रवाना हुई, काफी खोजबीन के बाद सरगुजा पुलिस को मामले में सफलता हाथ लगी.

5 मोबाइल, दो एटीएम समेत दस हजार नगद जब्त

पुलिस ने शेखपुरा बिहार से ठगी के मामले में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सरगुजा पहुंची. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने फोन कर कौन बनेगा करोड़पति में इनाम की राशि जीतने के एवज में ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. पुलिस आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड रजिस्टर सहित 10 हजार रुपए नगद जब्त कर आगे की जांच में जुटी है.

 

Related Articles

Back to top button