Uncategorized

CG में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या पांच साल से थे लिव इन रिलेशन में, दोनों चलाते थे चखना सेंटर

By Dinesh chourasiya

जानकारी के मुताबिक, मूलतः जूना बिलासपुर पचरी घाट की रहने वाली निधि केंवट और मंगला के शत्रुहन पटेल के बीच प्रेम संबंध था. दोनों बीते 5 सालों से मंगला के यादव मोहल्ला में शत्रुहन के घर में लिव इन में रह रहे थे. मृतका और उसका प्रेमी दोनों चखना सेंटर चलाते थे. बीती रात खाना निकालने की बात को लेकर शत्रुघ्न का निधि से विवाद हुआ. दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई, जिसमें निधि का सिर दरवाजे से टकराने पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी शत्रुघ्न मौके से फरार हो गया था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी युवक को तखतपुर से हिरासत में लिया है. हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button