Uncategorized

भिलाई में चाकूबाज आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस पुलिस वाले का बुलेट चोरी करके दिए थे घटना को अंजाम आदतन आरोपियों के सिर मुंडन कर के सीएसपी छावनी और थाना प्रभारी ने घुमाया शहर आरोपी बोले अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है 

By Dinesh chourasiya

भिलाई के छावनी  थाना पुलिस ने चाकूबाजी करने और लूटपाट करने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला है। तीनों आरोपी नशा करने के लिए लोगों को रोककर चाकू की आड़ में लूटपाट करते हैं।

छावनी पुलिस ने बताया कि उन्होंने शराब पीने के नाम पर एक व्यक्ति को लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी आदतन अपराधी है। छावनी थाना के साथ साथ उनके खिलाफ खुर्सीपार थाने में भी अपराध दर्ज हैं। छावनी पुलिस ने दुर्ग एसपी के निर्देश पर लोगों के मन से तीनो आरोपियों की दहशत को मिटाने के लिए उनका जुलूस निकालने का निर्णय लिया।

छावनी सीएसपी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में निकाला गया जुलूस

इसके बाद तीनों आरोपियों सिर मुंडवाया गया। उनके हाथों को जंजीर से बांधा गया और इसके बाद उनको जवाहर मार्केट ले जाया गया। वहां इन तीनो को “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” के नारे लगवाते हुए घुमाया। धक्का देते हुए पूरे मार्केट में घुमाया गया।

नारा लगाते हुए जुलूस निकालते आरोपी

भिलाई तीन थाना क्षेत्र से चुराई थी पुलिसवाले की बुलेट

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी सिर्फ लूट के ही आरोपी नहीं है, बल्कि उन्होंने एक दिन पहले भिलाई तीन से पुलिसकर्मी की बुलेट भी चोरी की थी। जिसका उपयोग इन आरोपियों ने चाकूबाजी की वारदात के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि खुर्सीपार थाने में इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button