Uncategorized

भिलाई में लूट का फरार आरोपी  सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़ा  • दबंगई दिखाते हुए रात्रि में रास्ता रोककर मारपीट कर सोने की चैन लूट हो गया था फरार  13 महीने बाद पुलिस के हाथ लगा 

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी इन्द्रपाल सिंह निवासी राम नगर दिनांक 04.10.2023 की रात्रि करीबन 12:00 बजे सुपेला से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह स्पर्श अस्पताल सुपेला के पास पहुंचा था उसी दौरान आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम एवं रोहित राय उर्फ रोहित यादव के द्वारा रास्ता रोककर धमकाते हुए पैसे की मांग करने लगा प्रार्थी द्वारा मना करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाते हुए गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गए थे। प्रार्थी, के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में मारपीट, लूट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी घटना घटित कर बिहार चला गया था। 18. 05.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि लूट का फरार आरोपी रोहित राय सुपेला आया हुआ है जिसे घेराबंदी कर लक्ष्मी मार्केट सुपेला से पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने साथी पृथ्वी, दयाल, शुभम के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिकं रिमाण्ड में जेल भेजा गया। प्रकरण के आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आर. सूर्य प्रताप सिंह एवं रवि कुमार का विशेष योगदान रहा।

थाना सुपेला
अप.क.816/2023, धारा 341, 294, 506, 323, 394, 34 भादवि

गिरफ्तार आरोपी
रोहित राय उर्फ रोहित यादव पिता रंजीत राय उम्र 23 साल निवासी 18 नंबर रोड आजाद मोहल्ला केम्प-1 भिलाई जिला-दुर्ग।

Related Articles

Back to top button