Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट के डैम के पास पत्नी को चाबी देने गए पति पर धार- धार हथियार से अटैक आरोपी फरार 

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले भिलाई स्टील प्लांट के डैम के पास गुरुवार शाम अपनी पत्नी को चाबी पहुंचाने गए पति पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार दिया। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि कुरुद रोड कहका में संसी मस्जिद के पास रहने वाले सौकीर आलम पर जानलेवा हमला हुआ है। सौकीर ने शुक्रवार शाम पुलिस को बयान दिया कि गुरुवार 16 मई की शाम 6 बजे उसकी पत्नी का फोन आया था।

उसने बताया कि वो नेवई में BSP के डैम के पास घूमने आई थी और उसकी स्कूटी की चाबी खो गई थी। सौकरी घर से दूसरी चाबी लेकर पत्नी को देने पहुंचा था।

दुर्ग का वह हॉस्पिटल जहां चल रहा है घायल का इलाज

हथियार से सौकीर के गले पर मारकर भागा

शाम 7 बजे उसके पहुंचते तक अंधेरा हो गया था। सौकरी मौके पर पहुंचा और पत्नी को चाबी दी। इसके बाद वह लोग वहीं पर रुककर थोड़ी देर बात करने लगे। इसी दौरान कोई पीछे से आया और धार दार चाकूनुमा हथियार से सौकीर के गले पर मारकर भाग गया। सौकरी अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगा। उसकी पत्नी भी मदद की गुहार लगा रही थी।

इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की पट्रोलिंग पार्टी ने उन्हें देख लिया। पेट्रोलिंग पार्टी ने तुरंत पति पत्नी को गाड़ी में बैठाया और उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर होने से उसे गंगोत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

वहां रात 11 बजे डॉक्टरों की टीम ने सौकीर के गले का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों का कहना है कि गनीमत यह रही की गले की मेन नस नहीं कटी, अगर वो कटती तो उसका बच पाना मुश्किल था।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने सौकरी के बयान ले लिए हैं। उसने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला करने की बात कही है। पुलिस मौके में छानबीन और पूछताछ के साथ ही साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। इसके लिए उन्हें सौकीर के ठीक होने और पूरी तरह से बयान देने का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button