दुर्ग कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को परखा
By Dinesh chourasiya

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान बाद ईव्हीएम/वीवीपेट मशीनों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से स्ट्रांग रूम में रखा गया है। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम के विधानसभावार कक्षों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में लगे एलईडी टीवी स्क्रीन में प्रदर्शित दृश्यों का भी अवलोकन किया।







जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने परिसर के बाहरी व्यवस्था के संबंध में नोडल अधिकारी ध्रुव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभावार एआरओ नियमित निरीक्षण करेंगे और वस्तु स्थिति से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएंगे। कलेक्टर ने परिसर में स्ट्रांग रूम के निगरानी के लिए तैनात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा भी की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर एचएस मीरी, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव एवं उत्तम ध्रुव सहित लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विधानसभावार कक्षों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।








